कैबिनेट ने दी IDBI बैंक में 60.72% हिस्सेदारी Fairfax Financial को ₹52,878 करोड़ में बेचने की मंज़ूरी
कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने IDBI बैंक में 60.72% हिस्सेदारी Fairfax Financial Holdings की सहायक कंपनी 10955230 Canada Inc. को ₹52,878.08 करोड़ में बेचने को मंज़ूरी दे दी है।
बिक्री के बाद भारत सरकार के पास 15% और LIC के पास 19% हिस्सेदारी बनी रहेगी। सरकार को अपनी बची हुई हिस्सेदारी अलग से ओपन मार्केट में बेचने की भी अनुमति दी गई है।
डील फाइनल होने से पहले खरीदार को RBI की शर्तें पूरी करनी होंगी।
